
हरपालपुर। मार्च खत्म होने से पहले ही जिले में भीषण गर्मी पडऩे लगी है। दिन के वक्त अभी से सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। वहीं सड़क पर घूमने वाले बेजुबान जानवरों के लिए भी पानी का संकट खड़ा हो गया है, ऐसे में नगर परिषद हरपालपुर द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। सीएमओ सीएमओ महादेव अवस्थी ने बताया कि अध्यक्ष अमित अग्रवाल के साथ मिलकर नपा प्रशासन ने कुल 25 स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की है, जिसमे बस स्टैंड,राजपूत कॉलोनी, मैन रोड, हरिहर रोड, नेहरू गेट,पुरानी गल्ला मंडी,लहचुरा रोड, राठ रोड शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर पानी के बर्तन रखे जा रहे हैं और नगर परिषद के कर्मचारियों को पानी भरने की जिम्मेदारी दी जा रही है।






