Home डेली न्यूज़ नौगांव में आयोजित हुआ एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर

नौगांव में आयोजित हुआ एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर

36
0
Jeevan Ayurveda

नोट: इस समाचार के साथ फोटो क्रमांक 14 लगाएं।छतरपुर। जिले के नौगांव आर्मी कैंट में आयोजित एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में स्वच्छ भारत अभियान एवं कचरा प्रबंधन पर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। 25 मध्य प्रदेश बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल योगेश गांधी एवं मेजर सूबेदार बलविंदर सिंह ने प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सभी जिलों से आए एनसीसी ऑफिसर, पीआई आदि उपस्थित हैं। रविवार को पूर्व सीएमओ एवं कचरा प्रबंधन के विशेषज्ञ डीडी तिवारी तथा समाजसेवी संतोष गंगेले को आमंत्रित किया गया था, जिनके द्वारा एनसीस कैडेट्स को व्यक्ति, मानसिक, घर-मोहल्ला, गांव और शहर की स्वच्छता के साथ दो डस्टबिन में सुखा-गीला कचरा अलग-अलग रखने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों को बताया गया है कि एकत्रित कचरे को नगर पालिका के वाहन में ही डालना चाहिए। वक्ताओं ने गीले कचरे से होम कम्पोस्टिंग करने के बारे में बताते हुए कचरा प्रबंधन के तहत ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, तरल अपशिष्ट, विनिर्माण, विध्वंश अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 की विस्तार से जानकारी दी गई। एकल उपयोग प्लास्टिक तथा 120 माइक्रोन से कम मोटाई की प्लास्टिक से नुकसान, उसके उत्पादन, उपयोग के प्रतिबंध की जानकारी देकर बच्चों को स्वच्छता सर्वेक्षण, स्वच्छ भारत मिशन से अवगत कराया गया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी समाधान किया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितिन थापा ने डीडी तिवारी के व्याख्यान के उपरांत उनका एनसीसी की शील्ड देकर सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि एनसीसी कैडेट्स के उक्त संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी और कटनी जिले से 350 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here