Home डेली न्यूज़ शुरु हुआ श्रमिक सम्पर्क अभियान, श्रमिकों में दिखा उत्साह

शुरु हुआ श्रमिक सम्पर्क अभियान, श्रमिकों में दिखा उत्साह

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने रविवार को छत्रसाल चौराहा पर एकत्र होने वाले श्रमिकों के बीच पंहुचकर, मजदूरों एक हो के नारे का उद्घोष करते हुए श्रमिकों के सम्मान, स्वभिमान, समस्या और समाधान को लेकर संगठित होने का आवाहन करते हुए श्रमिक सम्पर्क अभियान का शुभारंभ किया।बीएमएस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बुन्देला ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ इस अभियान के माध्यम से 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक देश के पांच करोड़, प्रदेश के 40 लाख एवं छतरपुर जिले के 10 हजार असंगठित श्रमिकों तक पंहुचने का प्रयास कर रहा है। इस मौके पर बीएमएस प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह चंदेल, स्वावलम्बी भारत अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने श्रमिकों से सम्पर्क करते हुए श्रमिकों के दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के विकल्पों पर आगे काम करने का भरोसा दिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here