Home डेली न्यूज़ राजनगर में कृषि विभाग द्वारा रबी फसलों के बीज वितरण किए गए

राजनगर में कृषि विभाग द्वारा रबी फसलों के बीज वितरण किए गए

46
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश तथा उपसंचालक कृषि डॉ.के.के.वैद्य के मार्गदर्शन में राजनगर कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र के किसानों को रबी फसलों के बीज वितरित किए गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश पाठक की मौजूदगी में राजनगर कृषि विभाग के एसएडीओ बी.के.श्रीवास्तव ने बड़ी संख्या में आए क्षेत्र के किसानों को गेहूं,चना, जवा, मसूर, सरसों सहित अन्य रबी फसलों के बीजों का शासन द्वारा निर्धारित कीमत पर विक्रय किया, साथ ही किसानों को आधार कार्ड कृषक पुस्तिका लेकर बीज लेने हेतु आने को कहा। इस दौरान मौके पर मौजूद किसानों ने मांग के आधार पर हो रहे बीज वितरण से संतुष्टि जताई। बीज वितरण व्यवस्था में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नीतेश तिरोले, अजय यादव, हर्षित लखेरा ने जिम्मेदारी निभाई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here