Home डेली न्यूज़ बागेश्वर बालाजी सरकार की शरण में पहुंचे क्रिकेटर मोहित शर्मा

बागेश्वर बालाजी सरकार की शरण में पहुंचे क्रिकेटर मोहित शर्मा

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिद्ध संतों की तपोभूमि बागेश्वर धाम में न केवल लाखों लोग हर रोज आते हैं बल्कि देश के जाने-माने चर्चित चेहरे भी बालाजी की शरण में आकर कृपा पाते हैं। बुधवार को जाने-माने क्रिकेटर मोहित शर्मा बागेश्वर धाम पहुंचे जहां उन्होंने बालाजी को प्रणाम करते हुए मनोकामना पूर्ण करने अर्जी बांधी। वहीं बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भी आशीर्वाद लिया।बागेश्वर धाम दोपहर के वक्त पहुंचे भारतीय क्रिकेटर मोहित शर्मा ने बालाजी के दर्शन करने के बाद कहा कि यहां उन्हें सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि वे धाम के बारे में चर्चाएं सुनते रहते थे जब उन्हें यहां आने का मौका मिला तब उन्होंने अहसास किया कि यह एक अद्भुत शक्ति का केन्द्र है। उन्होंने कहा कि महाराजश्री के जो संकल्प हैं वह अद्भुत हैं। महाराजश्री की कथाओं में बड़ी संख्या में युवा वर्ग जाता है और उनसे प्रेरणा ले रहा है। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। इस अवसर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बॉबीराजा भी मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here