Home डेली न्यूज़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का न्यायोत्सव

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का न्यायोत्सव

86
0
Jeevan Ayurveda

अधिवक्ताओं एवं महर्षि स्कूल द्वारा बाइक एवं साईकल रैली निकालकर न्यायोत्सव सप्ताह का हुआ शुभारंभ

छतरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर द्वारा 4 नवंबर से 9 नवंबर तक मध्यप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्रर सिंह के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव- विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। आज शुभारंभ अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड एवं स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी चरण पादुका समिति के तत्वाधान में एक बाइक एवं साईकल रैली निकाली गयी जिसमें महर्षि स्कूल के विद्यर्थियों एवं शिक्षकों के साथ साथ अधिवक्ताओ एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। इस रैली को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायाधीश अनिल चौधरी द्वारा गाँधी आश्रम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर महर्षि प्राचार्य सीके शर्मा एवं समाजसेवी शंकरलाल सोनी ने न्यायोत्सव सप्ताह का लोगो मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेंट किया। इस रैली का नेतृत्व अभी हाल ही में बरेली से नेपाल तक 6 दिनों में 1500 किमी साईकल चलकर लौटे महर्षि प्राचार्य द्वारा किया गया। यह रैली न्याय सभी के लिए के संदेश के साथ गांधी आश्रम से प्रारम्भ हुई एवं अम्बेडकर चौक पुराना पन्ना नाका, सिविल लाइन, महल रोड, ब्रह्मकुमारी आश्रम से आकाशवाणी होते हुए जिला न्यायालय परिसर में इसका समापन हुआ।सचिव, जिला न्यायाधीश अनिल चौधरी ने कहा कि स्वस्थ निरोगी रहने के लिए प्रकृति के नियमों का पालन करें। उन्होंने महर्षि प्राचार्य को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र एवं सामाजिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के लिए आने वाली पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बताया। न्यायोत्सव-विधिक सेवा सप्ताह की जानकारी देते हुए जिला विधिक अधिकारी हेमंत कुशवाहा एवं पंकज जैन ने बताया कि इसके तहत विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं उक्त योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में निहित प्रक्रिया की जानकारी व जन सामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य हेतु जन जागरण के लिए बाइक रैली, मैराथन रेस, विधिक सहायता योजनाओं की प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक का आयोजन सम्पूर्ण जिले में किया जाएगा।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वतंत्रता संग्राम उत्तराधिकारी चरण पादुका समिति के शंकरलाल सोनी की सक्रिय भूमिका के लिये जिला न्यायाधीश अनिल चौधरी ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय एसपी श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश अरविंद जैन, जिला न्यायाधीश हिमांशु शर्मा, जिला न्यायाधीश विक्रम भार्गव, जिला न्यायाधीश निवेश जयसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति निवेश जयसवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंहरावत, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराग सुमन, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति अन्नपूर्णा भदौरिया, दिलाराम अहिरवार, प्रमोद शर्मा, प्रमोद दुबे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here