Home डेली न्यूज़ ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाते पुलिस ने दस आरोपी...

ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाते पुलिस ने दस आरोपी दबोचे, फैली सनसनी

27
0
Jeevan Ayurveda


64 हजार 330 रूपए नगद ,पांच टू व्हीलर वाहन सहित कुल मशरूका 3 लाख 54 हजार 330 रुपए का जप्त


टीकमगढ़। प्रदीप खरे। दीपावली नजदीक आते ही लोगों ने अपनी किस्मत आजमाना और तेज कर दिया है। दशहरा से दीपावली के बीच जुआ का और तेज होना आम बात है। पुलिस प्रशासन जहां जुआ पकडऩे के लिए डाल-डाल नजर आ रही है, तो वहीं हार-जीत का दांव लगाने वाले पांत-पांत नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर गांव-गांव में जुआ के फड़ लगे नजर आने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो यहां अपना भाग्य आजमाने वाले यूपी और एमपी के कई जिलों से लोग आते रहे हैं। अब देखना है कि हार-जीत का दांव लगाने वालों को गिरफ्तार करने और फड़ों को बंद कराने में पुलिस किस तरह से कामयाब होती है। हालांकि पुलिस अधीक्षक द्वारा इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में कदम उठाते हुए पुलिस ने कुछ ठिकानों पर दविश देकर कामयाबी भी हासिल की है, जिन पर राशि को लेकर कई प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते रहे हैं। पुलिस के हवाले से मिली जानकारी में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज 24 अक्टूबर 24 की देर रात्रि झिरकी बगिया के पास शनि मंदिर के पीछे टीकमगढ़ से 10 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से रूपयों से हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। जिन पर थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 795/24 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। बताया गया है कि इस दविश के दौरान 64 हजार 330 रूपए नगद एवं पांच टू व्हीलर वाहन कीमती लगभग 2 लाख 90 हजार रुपए कुल मशरूका 3 लाख 54 हजार 330 जव्त किया गया है। बताया गया है कि पुलिस अभिरक्षा में लिए गए आरोपियों में रबिद खान पिता रज्जाक खान निवासी लुकमान चौराहा टीकमगढ़, संजू नामदेव पिता बैजनाथ नामदेव निवासी पुराना बस स्टैंड टीकमगढ़, कमलेश नापित पिता हरिशंकर नापित निवासी कुरयाना मोहल्ला टीकमगढ़, रामप्रसाद कुशवाहा पिता जेण् पीण् कुशवाह निवासी पुराना बस स्टैंड टीकमगढ़, नितेश यादव पिता कैलाश यादव निवासी नया बस स्टैंड टीकमगढ़, हीरा पिता बालकिशन प्रजापति 89 बैकुंठठी के पास टीकमगढ़, आशीष प्रजापति पिता रामदेव प्रजापति निवासी पुरानी टेहरी मजरा टीकमगढ़, वीरेंद्र प्रजापति पुत्र गणेश प्रजापति निवासी मामोन दरवाजा टीकमगढ़, सत्येंद्र राय पिता महेंद्र सिंह राय निवासी सुभाष पुरम कॉलोनी टीकमगढ़, युवराज सिंह पिता संजय सिंह गौर निवासी जेल रोड टीकमगढ़ के नाम शामिल हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वालों में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पंकज शर्मा, उप निरीक्षक नीरज सिंह लोधी, प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, मोहन आरक्षक आशीष, ऋ षि बाबू, गजेंद्र सिंहए संतोष, महेंद्र, पुष्पराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार –
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 23 अक्टूबर 24 को ग्राम कारी बजरुआ तिगैला खुले मैदान में 04 व्यक्तियों को ताश के पत्तों से रूपयों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। जिन पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 393/24 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जव्त मशरूका दो हजार रूपए बताया गया है। पुलिस अभिरक्षा में लिए गए आरोपियों में दीपक पिता रामचरण राय निवासी ग्राम कारी, मुलायम पिता लल्लू यादव निवासी ग्राम कारी, सुरेन्द्र पिता बालकिशन यादव निवासी बड़ागांव खुर्द, सौरव पिता तरुण पंडित निवासी ग्राम कारी के नाम शामिल हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक रवि गुप्ता, प्रधान आरक्षक राहुल पटेरिया, आरक्षक अर्जुन, नीरज, नीलेश, सुरेंद्र, नितेन्द्र, महिला आरक्षक क्रांति, शिवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here