Home डेली न्यूज़ कलेक्टर ने ग्रामों में घर-घर जाकर लोगों से नल में पानी आने...

कलेक्टर ने ग्रामों में घर-घर जाकर लोगों से नल में पानी आने की हकीकत जानी

33
0
Jeevan Ayurveda

निर्माणाधीन इंटेकवेल और जल शोधन संयंत्र को समय सीमा में बनाने के निर्देश

छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल ने जल प्रदाय योजनाओं के कार्यों को गति देने एवं समय सीमा में पूरा कराने के लिए बुधवार को बड़ामलहरा क्षेत्र के विभिन्न निर्माणाधीन नल जल से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह, महाप्रबंधक जल निगम एल.एल. तिवारी सहित जल प्रदाय योजनाओं से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री जैसवाल ने जैतपुरा मल्टी विलेज रूरल वॉटर सप्लाई परियोजना का निरीक्षण करते हुए हाइड्रोलिक स्ट्रक्चर एवं वाटर्स ट्रीटमेंट प्लांट की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। साथ ही कार्य प्रगति कम होने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्य कर रहे मजदूरों से भी कार्य की जानकारी लेते हुए उनका कुशलक्षेप जाना। साथ ही मजदूरी कर रही महिलाओं लिए टॉयलेट व्यवस्था को त्वरित रूप से बनाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी मटेरियल के संधारित पंजी को भी चेक किया।जैतपुरा और परा में आयोजित जनसभा में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंकलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान समुदायिक भवन जैतपुरा और ग्राम परा में आयोजित जनसभा के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम का पैदल निरीक्षण करते हुए नलों में पानी की हकीक़त जानी और ग्रामीणों से प्रतिदिन पानी मिलने की जानकारी ली।ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा मुनारे आगे बढ़ाने से खेती में आ रही समस्या के बारे में अवगत कराया।कलेक्टर ने कहा जहां नल लाइन लोगों के घरों तक पहुंच गई है वहां त्वरित रूप से घरों में नल कनेक्शन करवाने के लिए संबंधित मैनेजर को निर्देश दिए। साथ ही रोड रेस्टोरेशन के लिए भी जल निगम महाप्रबंधक को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।तरपेड बांध पर बन रहे इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देशहर घर नल से जल पहुंचाने क्रियान्वित छतरपुर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत निर्माणाधीन इंटेक वेल एवं जल शोधन संयंत्र तरपेड बांध का निरीक्षण किया गया। साथ ही अलग-अलग स्थान पर उच्च स्तरीय टंकियों से ग्रामों में पहुंचने वाले पेयजल की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्य की प्रगति बढ़ाते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही बानसुजारा पर बने जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण करते हुए सभी कंपाउंडो में जाकर तकनीकी रूप से व्यवस्थाएं देखी।स्वसहायता समूह जमा कराएंगी जलकर, सरपंच को कलेक्टर ने दिए निर्देशकलेक्टर ने प्राथमिक शाला विलवार में पहुंचकर ग्रामीणों के समक्ष पानी की टेस्टिंग कराई और कुंआ एवं हैंडपंप से पानी में कितनी शुद्धता है। साथ ही अपील करते हुए कहा कि जिनके घरों में पानी आ रहा है वह ग्राम जल स्वच्छता समिति में निर्धारित जलकर की राशि को जमा कराएं। ताकि मेंटेनेंस के कार्य आसानी से होते रहे। उन्होंने सरपंच को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वसहायता समूह के माध्यम से जलकर जमा कराएं और पंचायतों के कार्यालयों में क्यू आर कोड लगाए ताकि आसानी से लोग राशि जमा कर सकें।उच्च गुणवत्ता के नल नहीं मिलने पर पीएचई एसडीओ को नोटिसनिरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने मेलवार की उच्च स्तरीय टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने ने ग्राम घिनौची अंतर्गत पीएचई के एसडीओ को उच्च गुणवत्ता के नल नहीं मिलते पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने घिनौची और परा के ग्रामीणों से उनकी विभिन्न योजनामूलक समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही घर घर पहुंचकर पेयजल उपलब्ध होने की जानकारी ली। इसी बीच सीईओ जिला पंचायत तपस्या परिहार ने ग्राम में स्वच्छता मिलने पर सचिव को नालियों की बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here