Home डेली न्यूज़ आस्था को चोट पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

आस्था को चोट पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

45
0
Jeevan Ayurveda

नशा करने वाले वाहन चालकों की होगी निगरानी

छतरपुर। सिद्ध क्षेत्र बागेश्वर धाम में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक्शन हो रहा है। एसपी अगम जैन एवं बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से वाहनों की चैकिंग की गई। रिक्शा चालक सहित अन्य वाहन चालकों पर निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई भी शराब पीकर वाहन न चला सके। आस्था के साथ बागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को चोट न पहुंचे इसका ख्याल रखा जाएगा।मीडिया से चर्चा करते हुए बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराजश्री ने कहा कि बागेश्वर धाम जनसेवा समिति एवं ग्राम पंचायत की समिति लगातार निगरानी करेगी। श्रद्धालुओं के साथ दुव्र्यवहार करने वालों की सूचना पुलिस तक पहुंचायी जाएगी। नशा करने वाले, व्यभिचार करने वाले, आस्था को चोट पहुंचाने वालों की सूचना पुलिस को देने की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों और ग्राम रक्षा समिति को दी जा रही है। महाराजश्री ने कहा कि पूरे क्षेत्र को नशा मुक्त करना है इसलिए सबकी जिम्मेदारी बनती है कि वे इस दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि धर्म गुरू अपने शिष्यों की रक्षा के लिए उन्हें जागरूक कर रहे हैं। बिना हेलमेट के बागेश्वर धाम आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अवैध वसूली के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया है। इस मौके पर खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा, यातायात प्रभारी वृहस्पति साकेत, सरपंच सत्यप्रकाश पाठक, चौकी प्रभारी देवेन्द्र यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।धाम की समिति और ग्राम रक्षा समिति पर बड़ी जिम्मेदारीसिद्ध क्षेत्र में शराबखोरी रोकने एवं शराब सहित अन्य मादक पदार्थ बेचने वालों पर कड़ी निगरानी का दायित्व बागेश्वर धाम जनसेवा समिति के अलावा ग्राम पंचायत द्वारा गठित की गई ग्राम रक्षा समिति को दी गई है। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे अपना दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाएंगे, सदस्य लोकेश गर्ग ने कहा कि वे अपने अन्य सदस्यों के साथ लोगों को समझाएंगे कि वे नशाखोरी न करें, समझाइश देने के बाद भी यदि संबंधित व्यक्ति नहीं सुधरता तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here