Home डेली न्यूज़ मकान में आराम कर रहे मजदूरों पर गिरा छप्पर, आधा दर्जन लोग...

मकान में आराम कर रहे मजदूरों पर गिरा छप्पर, आधा दर्जन लोग घायल

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परापट्टी में एक कच्चे मकान का छप्पर गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम परापट्टी में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे दशरथ सिंह के खेत पर मजदूरी के लिए किशनगढ़ से आए मजदूर रात में जब खेत पर बने उसके पुराने घर में आराम कर रहे थे तभी मकान की लकड़ी टूट गयी और घर का छप्पर आराम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया जिससे सभी लोग घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती गराया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर मंगलवार को मंूगफली उखाडऩे के लिए परापट्टी आए थे। घायलों में दशरथ आदिवासी पिता दम्मू उम्र 45 वर्ष, अनीता पत्नि दशरथ 30 साल, बड़ी पुत्री ललिता पिता दशरथ 17 साल, छोटी पुत्री ममता पिता दशरथ 13 साल सभी निवासी किशनगढ़, श्याम आदिवासी, गुड्डन पिता काशीराम 24 वर्ष शामिल हैं

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here