Home डेली न्यूज़ कट्टा दिखाकर 20 हजार रुपए और बाईक छीन ले गए बदमाश

कट्टा दिखाकर 20 हजार रुपए और बाईक छीन ले गए बदमाश

46
0
Jeevan Ayurveda

एसपी को आवेदन देकर पीडि़त ने लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर। दो दिन पूर्व चंदला थाना क्षेत्र में एक युवक को कट्टा दिखाकर बदमाशों द्वारा 20 हजार रुपए और बाईक छीने जाने की घटना सामने आई थी। मंगलवार को पीडि़त युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीडि़त राघवेन्द्र पुत्र रामकिशोर पटेल निवासी पचवरा थाना बंशिया ने बताया कि वह वर्तमान में जिला मुख्यालय के नरसिंहगढ़ पुरवा में रहता है तथा बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर परिवार का भरण पोषण करता है। राघवेन्द्र के मुताबिक 13 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे वह अपनी पत्नी माया पटेल के साथ बाइक से अपने गांव पचबरा जा रहा था तभी चंदला में राधे पटेल के बेयर हाउस के पास शिवकरन पटेल और फुल्लू खान ने अपने तीन साथियों के साथ उसकी बाइक रोककर शराब के लिए पैसे मांगे। जब राघवेन्द्र ने पैसे देने से मना किया तो शिवकरन पटेल ने कट्टा दिखाकर जबरन उसकी जेब से 20 हजार रूपये निकाल लिए और इसके बाद उसकी बाइक क्रमांक एमपी 16 जेडसी 0903 छीनकर मौके से भाग गए। राघवेन्द्र ने बताया कि शिवकरल पटेल के साथ उसकी पुरानी बुराई है, जिसके चलते उसने सुनियोजित ढंग से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। राघवेन्द्र ने बताया कि घटना के बाद वह चंदला थाना में रिपोर्ट लिखाने गया था लेकिन पुलिस ने दस्तावेजों के अभाव में उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। अगले दिन वह दस्तावेज लेकर पुन: थाने गया लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here