Home डेली न्यूज़ पुरानी रंजिश के चलते पूरे परिवार के साथ मारपीट

पुरानी रंजिश के चलते पूरे परिवार के साथ मारपीट

84
0
Jeevan Ayurveda

पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक को सुनाई फरियाद

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परसनियां में पुरानी रंजिश के चलते पूरे परिवार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मंगलवार को पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि लवकुशनगर पुलिस उनके द्वारा की गई शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं कर रही है।
परसनियां निवासी प्रेमलाल अहिरवार ने बताया कि गांव के लखन अहिरवार, रम्मू, गनेशी, मिजाजी, उमाशंकर, अजय, हक्की और किसना अहिरवार द्वारा कई वर्ष पहले उसके घर में चोरी की गई थी, तभी से उसके परिवार की बुराई उक्त लोगों से चल रही है। प्रेमलाल के मुताबिक गत 10 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे उसका भाई सुखदेव और महेन्द्र बम्मरबैनी मंदिर से वापिस घर आ रहे थे तभी रास्ते में उक्त आरोपियों द्वारा उनके ऊपर हमला कर दिया गया। हमले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रेमलाल, उसके पिता श्रीचन्द्र अहिरवार और मां आशा अहिरवार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में प्रेमलाल, उसके दानों भाई और माता-पिता घायल हुए थे। प्रेमलाल का आरोप है कि लवकुशनगर थाना पुलिस ने न तो उसके बताए अनुसार रिपोर्ट लिखी है और न ही अभी तक आरेापियों पर कोई कार्रवाई की गई है। एसपी को आवेदन देकर प्रेमलाल अहिरवार और उसके परिवार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here