
छतरपुर। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं होशंगाबाद सीट से सांसद दर्शन सिंह चौधरी के जन्मदिन की उपलक्ष्य में सोमवार को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बॉबीराजा गठेवरा सहित कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बॉबीराजा गठेवरा ने बताया कि सोमवार को सांसद एवं किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को विशेष बनाने के लिए शहर में पौधरोपण किया गया साथ ही लोगों से अपील की गई कि विशेष अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धु्रववर्धन सिंह, अधिवक्ता शुभम श्रीवास्तव, गौरव जैन, रवि जैन, बृजेन्द्र यादव, अश्मित खरे, नरेश तिवारी, तीरथ कुशवाहा, संतोष अहिरवार, राहुल सहित किसान मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।








