Home डेली न्यूज़ चोरी के आरोप में नाबालिगों का निकाला जुलूस, तीन पर मामला दर्ज

चोरी के आरोप में नाबालिगों का निकाला जुलूस, तीन पर मामला दर्ज

81
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रविवार की सुबह 9 बजे हरपालपुर से चोरी के मामले में तीन नाबालिक लड़कों के साथ मारपीट करते हुए थाना तक ले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीन नाबालिक लड़के शहर की पुरानी गल्ला मंडी में सब्जी व्यापारी के पैसे लेकर भाग रहे थे तभी मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर नारेबाजी करते हुए थाने तक ले गए और पुलिस को सौंप दिया। थाना पुलिस ने तीन नाबालिक लड़कों पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे पुरानी गल्ला मंडी में सब्जी बाजार लगा था तभी तीन लड़के एक सब्जी व्यापारी धर्मेन्द्र राजपूत के पैसे लेकर भागने लगे। बाजार में मौजूद लोगों ने तीनों लड़कों को पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर मारपीट करते हुए तीनों नाबालिगों का जुलूस निकालते हुए थाने ले गए। बताया जा रहा है कि काफी समय से नगर की सब्जी मंडी में लोगों के साथ जेब कटने, मोबाइल चोरी की घटना हो रही थी। इन नाबालिकों को जेब काटने के आरोप में मौके से ही पकड़ा गया है जिस पर इन्हें बांधकर थाने ले गए। ये तीनों नाबालिग बाइक से नगर में चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे।तीन नाबालिकों को पुरानी गल्ला मंडी में सब्जी खरीद रहे एक मिर्ची व्यापारी की जेब से नोटों की गड्डी निकालने के आरोप में पकड़ा गया। थाना पुलिस ने मिर्ची व्यापारी धर्मेन्द्र राजपूत की शिकायत पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहक मामला दर्ज किया गया। हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर तीन नाबालिगों पर चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here