Home डेली न्यूज़ राज्यमंत्री ने किया प्रतिष्ठान का उद्घाटन

राज्यमंत्री ने किया प्रतिष्ठान का उद्घाटन

77
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले से करीब 100 किमी दूर स्थित ग्राम सरवई में प्रदेश के राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने मां वैष्णो मिष्ठान भण्डार का शुभारंभ किया। बीते रोज मां वैष्णो मण्डपम् के संचालक शुभम अवस्थी एवं रामजी अवस्थी की ओर से यह नया प्रतिष्ठान शुरू किया गया है। रामजी अवस्थी ने बताया कि शासन के सभी मानकों का ख्याल रखते हुए लोगों के स्वास्थ्य को देखकर सामग्री निर्मित कराई जाएगी। शुद्धता और स्वच्छता विशेष रूप से ध्यान में रखे जाएंगे। राज्यमंत्री श्री अहिरवार ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। चूंकि मिष्ठान भण्डार की शुरूआत हुई है इसलिए उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here