Home डेली न्यूज़ देवर-भाभी विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-कुल्हाड़ी से मारपीट, 6 घायलवीडियो सोशल...

देवर-भाभी विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-कुल्हाड़ी से मारपीट, 6 घायलवीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

52
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटरा में पारिवारिक रंजिश और देवर-भाभी के बीच विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। पुरानी अनबन के चलते दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना में एक पक्ष से देशराज कुशवाहा (50), अरुण कुशवाहा (16), संध्या कुशवाहा (18) और रामदेवी कुशवाहा (43) निवासी कटरा घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से भगुली कुशवाहा (50), सुधा कुशवाहा (17) और फूला बाई (45) निवासी ढिलापुर घायल बताए गए हैं।पीडि़त पक्ष की सुधा कुशवाहा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद के बीच उनके देवर ने जबरन शादी का दबाव बनाया और छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध जताने पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।दूसरे पक्ष के अरुण कुशवाहा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार करार देते हुए कहा कि भाभी भैंस लेकर जा रही थीं, मना करने पर विवाद शुरू हुआ और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।यह घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प साफ दिखाई दे रही है।ओरछा रोड पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोप-प्रत्यारोप के बीच सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here