Home डेली न्यूज़ घोटाले की शिकायत करना किसान को महंगा पड़ा

घोटाले की शिकायत करना किसान को महंगा पड़ा

80
0
Jeevan Ayurveda

पूर्व सहायक समिति प्रबंधक ने लाठी-डंडों से पीटा

छतरपुर। बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम ढिमरवा निवासी एक किसान को पूर्व सहायक समिति प्रबंधक द्वारा किए केसीसी घोटाले की शिकायत करना महंगा पड़ गया। दरअसल किसान द्वारा घोटाले की शिकायत किए जाने के बाद घोटाला करने वाले पूर्व सहायक समिति प्रबंधक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किसान के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई है। घायल किसान फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती है।ढिमरवा निवासी 55 वर्षीय किसान नौने लाल पुत्र मोतीलाल लोधी ने बताया कि उसने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से 40 हजार रुपए का ऋण लिया था लेकिन पूर्व सहायक समिति प्रबंधक राजेश तिवारी द्वारा उसे ढाई लाख रुपए का नोटिस दिया गया। इसी तरह गांव के एक अन्य किसान ने केसीसी से 1 लाख रुपए का ऋण लिया था लेकिन राजेश तिवारी द्वारा उसे मात्र 50 हजार रुपए ही दिए गए, शेष राशि हड़प कर ली गई। पूर्व सहायक समिति प्रबंधक राजेश तिवारी द्वारा की गई इन्हीं अनियमितताओं की शिकायत नौनेलाल ने बीते रोज जिला मुख्यालय पर कलेक्टर से की। शिकायत करने के बाद जब वह वापिस अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में पूर्व सहायक समिति प्रबंधक राजेश तिवारी ने अपने साथी गंभीर सिंह ठाकुर और एक अन्य व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों से उसे पीटा। मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग गए, आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे बकस्वाहा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। नौनेलाल ने बताया कि अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here