Home डेली न्यूज़ सफाईकर्मियों के सम्मान के साथ हुआ स्वच्छता पखवाड़े का समापन

सफाईकर्मियों के सम्मान के साथ हुआ स्वच्छता पखवाड़े का समापन

38
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। नगर परिषद द्वारा मंगल भवन में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का समापन करते हुए चार दिवसीय गरबा महोत्सव की घोषणा नगर परिषद अध्यक्ष निशा आनन्द सिंह बुन्देला व सीएमओ उमाशंकर मिश्रा ने की। इस दौरान पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे। आपको बता दें 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया जिसमें स्वच्छता ही सेवा की थीम पर शहर की सफाई एवं सफाईकर्मियों का सम्मान, सेफ्टी किट वितरण,स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन कर स्वच्छता की थीम पर चार दिवसीय गरबा महोत्सव की घोषणा की गई

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here