
छतरपुर। मुख्यालय के नजदीकी ग्राम चौका की एक महिला ने मंगलवार को एसपी को आवेदन देकर गांव के ही लोगों पर मारपीट और गाली-गलौच के आरोप लगाए हैं।चौका निवासी महिला गौरीबाई अहिरवार ने आवेदन में बताया कि उनके घर के पास से सरकारी नाली निकली है जिसमें उनके निस्तार का पानी निकलता है उस नाली को गांव के ही राजेन्द्र सिंह, ऋषि अहिरवार, शंकर अहिरवार, पूरन अहिरवार, शिवांक अहिरवार द्वारा जबरन बंद कर दिया गया, जब मैंने इसका विरोध किया तो इन लोगों द्वारा गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। पीडि़त महिला ने एसपी को आवेदन देकर उक्त लोगों पर कार्यवाही की मांग की है।








