Home डेली न्यूज़ गांधी जयंती के उपलक्ष्य में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शीलिंग पब्लिक स्कूल में 1अक्टूबर को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 155वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर एक दिन पूर्व गांधी चर्चा एवं सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गांधी आश्रम सचिव, समाज सेवी दमयंती पाणी, शंकर लाल सोनी, दिनेश मिश्रा एवं रजनी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साहित्यिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला का आयोजन हुआ जिसमें लगभग तीस विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मनोहारी गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अतिथियों ने महात्मा गांधी पर अपने विचार व्यक्त किए।विद्यालय के एमडी संजीव आर नगरिया ने अपने भाषण में गांधी जी के विचारों की चर्चा की। कार्यक्रम कासंचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती संध्या श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य सौम्या सिंह परमार, हेड टीचर ख्याति चतुर्वेदी, वरिष्ठ शिक्षक संतोष गुप्ता, योगेश कौशिक, मोहिनी खरे, रेशू अरजरिया, एवं चंद्रेश सर,विभास खरे सहित समस्त शिक्षक उपस्थित थे। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर गांधी आश्रम सचिव द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here