
कलेक्टर की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष छतरपुर में टी.एल. बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने रबी सीजन को ध्यान में रखते हुए केन्द्रों पर शत प्रतिशत हितग्राहियों का पंजीयन समय सीमा में कराए जाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही डबल लॉक सोसायटी पर खाद वितरण संबंधी जानकारी के फ्लैक्स बैनर लगवाने के निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्रों पर पटवारी और आरआई की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्रों पर कानून व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने कृषि एवं मार्कफेड से खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। साथ ही एसडीएम को केन्द्रों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए एवं केन्द्रों पर पेयजल, छाया आदि मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने और राशन वितरण शतप्रतिशत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही समय सीमा के प्रकरणों को समयानुसार निराकरण करने के निर्देश।एमपीईबी को नियमित विद्युत सप्लाई के निर्देशवर्षा से खराब फसलों का करें आंकलनकलेक्टर ने सड़कों की मरम्मत कराने के एनएचएआई, एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी एवं निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अतिवर्षा से फसल नुकसान का आंकलन करने के भी निर्देश दिए। बैठक में विद्युत कंपनी के विभिन्न कार्यों के लिए लंबित अनुमति के संबंध में वन विभाग को निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही एमपीईबी को नियमित विद्युत सप्लाई न होने पर अप्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए पटवारियों से कटौती की जानकारी एकत्रित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत प्रदाय किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि चरनोई भूमि पर जहां अतिक्रमण है वहां से तत्काल अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही करें।जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देशकलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत पाईप लाईन डालने के संबंध में कम प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त की और प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम राईज स्कूलों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य समयसीमा में सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम, शिक्षाधिकारी एवं निर्माण एजेंसी भ्रमण भी करें।उन्होंने पीओ डूडा एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए कि फायर सेफ्टी के संबंध में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में 300 एवं 500 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण एवं संतुष्टि से सभी के निराकरण करते हुए बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कोई भी शिकायत नॉन अटेण्ड न करें। कलेक्टर ने न्यायलयीन प्रकरणों के संबंध में समय से जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ऊर्जा विकास निगम को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत आदर्श सौर ग्राम की स्थापना एवं शासकीय कार्यालयों में सौर यंत्रों की स्थापना कराए जाने के निर्देश दिए।इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देशईई डब्ल्यूआरडी को बिना अनुमति के बैठक में अनुपस्थित रहने और तहसीलदार चंदला को राजस्व कार्यों की कम प्रगति के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं सीएमओ नौगांव को कार्यों में कम प्रगति होने के संबंध में एक वेतनवृद्धि रोके जाने के संबंध में नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।









