Home डेली न्यूज़ संगम सेवालय द्वारा कचरा स्थल को साफ कर किया गया पौधरोपण

संगम सेवालय द्वारा कचरा स्थल को साफ कर किया गया पौधरोपण

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। संगम सेवालय के द्वारा रविवार को मेला ग्राउंड में शौचालय के बगल में स्थित कचरा स्थल को साफ कर वहां पौधरोपण किया गया। इस प्रयास के तहत चारों ओर जाली लगाई गई और नीम एवं कदम के पौधे लगाए गए। इसके साथ ही हेजिंग के पौधे भी लगाए गए ताकि क्षेत्र की हरियाली बढ़ाई जा सके। संगठन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए प्लास्टिक की टूटी हुई बोतलों का उपयोग करके उनमें भी पौधे लगाए।इस अवसर पर संगम सेवालय के सदस्य दिल्लाराम ने बताया कि उनकी ट्री एम्बुलेंस टीम पिछले आठ वर्षों से निरंतर पौधरोपण का कार्य कर रही है। जहां भी उन्हें स्थान मिलता है, वहां हरियाली बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। उनकी टीम पौधों की देखभाल में सतत रूप से लगी रहती है, जिससे लगाए गए सभी पौधे जीवित रहते हैं और उन्हें विकास का मौका मिलता है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here