Home डेली न्यूज़ मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन

मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन

45
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई छतरपुर द्वारा प्रदेश के आवाहन पर अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजे मोटे के महावीर से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट छतरपुर में अपने 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सोंपा। उक्त ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि के रुप में राकेश शुक्ला डिप्टी कलेक्टर द्वारा प्राप्त किया गया तथा ज्ञापन को शासन को भेजने का आश्वासन दिया गया।ज्ञापन में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली केंद्र के समान महंगाई भत्ता नए वेतन से क्रमलिपिक संवर्गीय कर्मचारियों को मंत्रालयन कर्मचारियों के समान समयमान वेतनमान शैक्षणिक कर्मचारियों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं अन्य लाभ समस्त विभागों में पदोन्नति की कार्यवाही तत्काल किए जाने अनुकंपा नियुक्ति का सारणीकरण करने में व्यापम परीक्षा शर्त समाप्त करने रिक्त नियमित पदों के विरुद्ध संविदा, दैनिक वेतन भोगी, आउटसोर्स के कर्मचारियों को नियमित करने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद नाम संशोधित करने जैसे मांगे प्रमुख थी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हिगवासिया पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह जिला अध्यक्ष, जीडी सोनकिया जिला सचिव, जितेंद्र कुमार गौर अध्यक्ष, स्वतंत्र त्रिपाठी कार्यकारी अध्यक्ष, आशीष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाठक, संजीव कुमार खरे, सह कोषाध्यक्ष भगोले अहिरवार, अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपशिखा तिवारी अधीक्षक संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती सावित्री अहिरवार, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अनिल पटेरिया, तहसील सचिव सचिन कुमार खरे, ब्लॉक सचिव राघवेंद्र सिंह, मनोज कुमार उपाध्याय, सुनील कुमार शुक्ला, कमलेश कुमार खरे, तरुण कुमार गोस्वामी, दिनेश तिवारी, विजय कुमार सोनी, महाराजपुर तहसील से शिवशंकर बेलदार, बिजावर से शिवनारायण पटेल एवं अर्जुन सिंह, गौरिहार से मोतीलाल सोनी एवं श्री पुष्पेन्द्र प्रजापति, चंन्दला से हेरमानुष टोप्पो, सतीश खरे एवं धनेश कुमार सोनी तथा जेपी रैकवार, रविन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप रिछारिया, प्रभात सिंह, एस.के. द्विवेदी, संदीप त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव कलेक्टर कार्यालय से केडी रावत, दीनदयाल अहिरवार, संतोष नायक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here