Home डेली न्यूज़ घुवारा नगर परिषद अध्यक्ष के पति ने दी सफाई

घुवारा नगर परिषद अध्यक्ष के पति ने दी सफाई

31
0
Jeevan Ayurveda

भाजपा नेता जाहर सिंह बोले मेरे खिलाफ षडयंत्र कर रहे लोग

छतरपुर। जिले के भगवां थाना अंतर्गत आने वाले घुवारा के नगर परिषद अध्यक्ष के पति जाहर सिंह ने अपनी जान का ख़तरा बताया है और कहा कि है कि संजू सिंह सहित राजनैतिक लोग मेरी हत्या करवा सकते हैं।भाजपा नेता जाहर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि जगदीश स्वामी मंदिर में आयोजित घोसी समाज की बैठक में गढा निवासी संजू सिंह के द्वारा कहा गया है कि मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। उन्होंने कहा कि जो मेरे खिलाफ आवेदन दिया गया है। उसमें कोई सत्यता नहीं है। कुछ राजनैतिक लोग चुनाव की रंजिश के कारण मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं और ज्ञापन दिला रहे है। फिलहाल जो ऑडियो सोशल मीडिया का वायरल हो रहा है वह ऑडियो मेरा नहीं है। षड्यंत्र करके इस ऑडियो को चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि न ही में संजू सिंह को जानता हूं और ना ही मेरी कभी बात हुई है फिलहाल जो आरोप है वह पूरी तरह से निराधार हैं।जाहर सिंह ने कहा संजू सिंह ने पिछले दिनों घुवारा में मकान खरीदा है। हालांकि उसका मकान का टैक्स बकाया है। जिसके चलते मेरे खिलाफ षड्यंत्र करके इस तरीके के आरोप लगाए जा रहे हैं। जिन लोगों ने संजू सिंह को जमीन और मकान विक्रय किया है। उन्हीं लोगों के द्वारा मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है और मुझे जान से मारने की धमकी लगाकर दी जा रही है। वहीं भगवां थाना प्रभारी रामस्वरूप उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच उपरांत कार्यवाही की जाएगी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here