Home डेली न्यूज़ आदतन अपराधी ने चुराई थी बुलेट बाइक

आदतन अपराधी ने चुराई थी बुलेट बाइक

36
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस ने 12 घंटे में दबोचा, बाइक जब्त

छतरपुर। गत रोज बिजावर नगर से एक व्यक्ति की बुलेट बाइक चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत वाहन मालिक ने थाने में की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महज 12 घंटे में न केवल बाइक चुराने वाले चोर को गिरफ्तार किया बल्कि उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली। बताया गया है कि पकड़ा गया चोर थाना क्षेत्र का आदतन अपराधी है, उसके ऊपर पहले से करीब आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं।बिजावर थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमलजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को छतरपुर निवासी मुफीद मोहम्मद की बुलेट बाइक, बिजावर से चोरी हुई थी। मुफीद की शिकायत पर थाने में चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पड़ताल के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक ग्राम देवरा में देखी गई है। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने देवरा पहुंचकर स्थानीय निवासी अंकित पुत्र राम लखन खमरिया को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बुलेट बाइक भी बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि अंकित खमरिया थाना क्षेत्र का आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध चोरी के 2 तथा अवैध हथियार के 3 अपराध पहले से पंजीबद्ध है। अंकित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बिजावर एसडीओपी शशांक जैन के मार्गदर्शन में की गई उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी के अलावा सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह और आरक्षक अमित सिंह की मुख्य भूमिका रही।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here