
छतरपुर। बड़ामलहरा तहसील क्षेत्र के ग्राम बाजना में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। स्थानीय निवासी संजू तिवारी द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से गांव में पंडाल लगाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई गई है, जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन शाम के समय ग्रामीण यहां एकत्रित होकर भगवान गणेश की आरती करते हैं और इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रमों का आनंद लेते हैं। आयोजन को सफल बनाने में संजू तिवारी के अलावा गोविंद नामदेव, अनिल रैकवार, आशिक, सुदीप, मोनू,नीरज, सूरज सहित अन्य ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।






