
गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रिंसिपल से केक कटवाकर एवं गिफ्ट देकर किया सम्मान
छतरपुर। गुरुद्वारे में संचालित हो रहे गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में आज शिक्षक दिवस पर स्कूल के बच्चों द्वारा टीचर्स के लिए कार्यक्रम रखा। शिक्षक दिवस पर स्कूल में बच्चों द्वारा रखे गए कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को गुलाब के फूलों का गुलदस्ता एवम् केक कटवाकर कई प्रस्तुतियां दीं तथा उनका सम्मान किया। तो वहीं बच्चों ने टीचर्स डे पर अपने शिक्षकों के लिए एक बहुत ही सुन्दर शेल्पी स्टैंड का निर्माण किया जिसमें सभी टीचर्स ने शेल्पी ली जिससे यह आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्कूल की टीचर्स गगनदीप कौर ने बच्चों द्वारा रखे गए कार्यक्रम की सराहना की। शिक्षक दिवस दिवस पर स्कूल में रखे गए कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठवीं की परी परिहार और करिश्मा बरार दोनों छात्राओ ने किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य रजनी बाला, टीचर्स गगनदीप कौर, बबीता यादव, पुष्पा कुशवाहा, आरती रैकवार, आरती विश्वकर्मा, ज्योति यादव, नीलम विश्वकर्मा, भारती अहिरवार, गुरमीत कौर, ऊषा गोस्वामी, शबनम, सपना चौरसिया, सखी विश्वकर्मा, आरती रैकवार, भावना साहू, मीनाक्षी चौरसिया, पुष्पेंद्र यादव सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।









