
एसपी द्वारा हाजी शहजाद अली की गिरफ्तारी की पुष्टि किए जाने के बाद शहजाद अली को कोतवाली थाना ले जाया गया। थाने की पहली मंजिल पर शहजाद को बैठाकर दस्तावेजी कार्रवाई की गई और इसके बाद शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जिला अस्पताल लाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद शहजाद को विशेष न्यायालय एससी-एसटी में न्यायाधीश उपेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष पेश कर पुलिस ने पूछताछ एवं साक्ष्य जुटाने के लिए 3 दिन की रिमांड मांगी, जिसे मंजूर करते हुए न्यायालय ने हाजी शहजाद अली को पुलिस के हवाले कर दिया है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से न्यायालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।आधा दर्जन आरोपियों पर प्रस्तावित हुई जिला बदर की कार्रवाईउल्लेखनीय है कि इस मामले में अभी तक हाजी शहजाद के अलावा तीन दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। साथ ही आधा दर्जन आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। घटना में लिप्त जिन 6 आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है उनमें नाजिम चौधरी पिता अजीज चौधरी उम्र 45 साल निवासी पठापुर रोड, जावेद पिता शेख यूनिस उम्र 26 साल निवासी रानी तलैया छतरपुर, अरमान राइन पिता भल्लू राइन उम्र 31 साल निवासी हटवारा मोहल्ला, मुरली ऊर्फ जुनैद ऊर्फ शाहिद पिता समी खांन उम्र 29 साल निवासी मस्तान शाह कॉलोनी, रफत खान पिता हसमत खान उम्र 49 साल निवासी महलों के पीछे और युसुफ राईन ऊर्फ जरेला पिता इस्माइल राइन उम्र 45 साल निवासी बडी कुंजरहटी शामिल हैं। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध तीन या तीन से अधिक अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पुलिस को दिया धन्यवादमंगलवार को शहजाद अली की गिरफ्तारी के बाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अब तक की गई कार्रवाई की सराहना की गई। नीरज ने कहा कि पुलिस थाने पर हमला कर शहर की शांति भंग करने वाले आरोपियों पर पुलिस द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई सराहनीय है। मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली की गिरफ्तारी के लिए भी उन्होंने पुलिस अधीक्षक सहित संपूर्ण पुलिस बल को धन्यवाद दिया।








