
नारायण की अध्यक्ष पद पर हैट्रिक, सौरभ महासचिव और अंकित कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत
छतरपुर। शहर के पुरानी गल्ला मंडी स्थित मां अन्नपूर्णा मैदान में आगामी 15 सितंबर श्रावण द्वादशी से जलविहार मेले का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर मां अन्नपूर्णा मेला जलविहार समिति की बैठक मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें मेले की तैयारी की रूपरेखा बनाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मेला संचालन समिति के लिए अध्यक्ष, महासचिव, कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष का मनोनयन किया गया।मेला समिति के संरक्षक मंडल ने विचार विमर्श कर एक बार फिर बीते दो वर्षों से मेला संचालित करने वाली टीम पर भरोसा जताया। जिसमें नारायण मिश्रा को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष, सौरभ तिवारी को महासचिव, अंकित दुबे को कार्य. अध्यक्ष, जगदीश पंसारी टिल्लू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक देवकीनंदन मिश्रा ने की। इस अवसर पर संरक्षक मंडल सदस्य प्रभात अग्रवाल, राजेश रुसिया, रमाशंकर अवस्थी, सोनू गुप्ता, दयाशंकर अवस्थी, रमाशंकर शुक्ला, रवि शुक्ला, और बालकृष्ण पंसारी सहित पूर्व अध्यक्ष राकेश रूसिया, पूर्व कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, आशीष शर्मा, रमेश लालवानी, महेंद्र गंधी, सुधीर अग्रवाल,केतन अवस्थी, लखन रैकवार,रामलखन पाठक, सानू अवस्थी सहित व्यापारी मौजूद रहे।









