Home डेली न्यूज़ बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती कल

बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती कल

162
0
Jeevan Ayurveda

महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान ने की घर-घर दीप जलाने की अपील

छतरपुर। शौर्य और पराक्रम के प्रतीक, बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती कल यानि कि 9 जून 2024 को संपूर्ण बुंदेलखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। महाराजा छत्रसाल की स्मृति को जीवंत रखने के लिए अनवरत प्रयास कर रहे महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष राकेश शुक्ला राधे द्वारा बुंदेलखंड वासियों से अपील की गई है कि परम प्रतापी महाराजा छत्रसाल की जयंती के अवसर पर सभी लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाएं और युवा पीढ़ी को महाराजा छत्रसाल के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करें।शौर्य पीठ मऊसहानियां पर होगा दो दिवसीय विरासत महोत्सववहीं दूसरी ओर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा छत्रसाल की स्मृति में आयोजित होने वाले महाराजा छत्रसाल विरासत महोत्सव के 23वां संस्करण का दो दिवसीय आयोजन भी 9 एवं 10 जून को संपन्न होने जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग, छतरपुर जिला प्रशासन, महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान छतरपुर और महाराज छत्रसाल महोत्सव समिति मऊसहानियां द्वारा आयोजित किए जा रहे महोत्सव की जानकारी देते हुए महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान के सचिव जयदेव सिंह बुंदेला ने बताया कि 9 जून को बुंदेली लोकगायन अनामिका पांडेय छतरपुर, भक्ति गायन खनिज देव चौहान छतरपुर और महादेव लीला नाट्य की प्रस्तुति शिरीष राजपुरोहित उज्जैन द्वारा दी जाएगी। वहीं दूसरे दिन 10 जून को राजेश लिटौरिया दतिया द्वारा हरदौल का भात और सोना जाधव इंदौर के द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जएगी। उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु शौर्यपीठ मऊसहानियां में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजन में सहभागिता करने की अपील बुंदेलखंड वासियों से की गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here