Home डेली न्यूज़ कोतवाली थाना में मनाई गई जन्माष्टमी, की गई आकर्षक सजावट

कोतवाली थाना में मनाई गई जन्माष्टमी, की गई आकर्षक सजावट

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गत 21 अगस्त को सिटी कोतवाली में हुई पथराव की घटना के बाद से थाने का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। चूंकि अब हालात सामन्य हो गए हैं, जिसके चलते थाने के माहौल को खुशनुमा करने की मंशा से सोमवार को स्टाफ द्वारा थाना भवन की फूल, लाइट और रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक सजावट कर धूमधाम से जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया गया। थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों में आयोजन को लेकर उत्साह देखा गया। दिन भर अपना-अपना काम करने के साथ-साथ पुलिसकर्मी की आयोजन की तैयारियां भी करते रहे। शाम के वक्त थाना में परंपरागत ढंग से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here