Home डेली न्यूज़ बलात्कार की शिकार नाबालिग का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एसपी

बलात्कार की शिकार नाबालिग का हाल जानने अस्पताल पहुंचे एसपी

118
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। हाल ही में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की गैंगरेप का शिकार हो गई थी। नाबालिग जब गर्भवती हो गई तब मामला प्रकाश में आया। सिविल लाइन पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर उनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर नाबालिग गर्भवती को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरूवार को एसपी अगम जैन ने जिला अस्पताल पहुंचकर दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग लड़की का हाल जाना।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि कुछ रोज पहले एक नाबालिग लड़की सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई थी। लड़की गर्भवती हुई तो उसके परिवार के सदस्यों को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिली। लड़की को जिला अस्पताल में इलाज दिलाया जा रहा है। एसपी श्री जैन ने बताया कि लड़की की देखभाल के लिए एक दल गठित किया गया है। टीम की ओर से न केवल उसका हाल जाना जा रहा है बल्कि उसे होने वाली हर तकलीफ पर नजर रखी जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस घटनाक्रम से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है व शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here