Home डेली न्यूज़ सात दिवस के भीतर बंद गौशालाएं संचालित करें: सीईओ जिला पंचायत

सात दिवस के भीतर बंद गौशालाएं संचालित करें: सीईओ जिला पंचायत

40
0
Jeevan Ayurveda

आवारा पशुओं को गौशाला में भेजने संबंधी सरपंच सचिव और गौशाला संचालकों का प्रशिक्षण संपन्न

छतरपुर। छतरपुर जिले अंतर्गत नेशनल हाईवे एवं सड़क किनारे निराश्रित, आवारा पशुओं के बैठने और घूमने से अप्रिय घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है, जिसके दृष्टिगत हाईवे किनारे आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों और गौशाला संचालकों का आवारा पशुओं को निकटतम गौशाला में भेजने के संबंध में छतरपुर शहर के ऑडिटोरियम में उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार द्वारा सरपंच, सचिवों, रोजगार सहायकों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों का े गौवंश के बैठने के चिन्हांकित स्थलों से उन्हें निकटतम गौशाला में भेजे जाने के संबंध में निर्देशित करते हुआ जरूरी मार्गदर्शन भी दिया गया। उन्होंने मॉनिटरिंग के लिए दल का गठन कर पेट्रोलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन ग्राम पंचायतों में गौशालाएं अपूर्ण हैं एवं पूर्ण होने के बाद भी संचालित नहीं है उन सभी को गौशालाएं को अगले सात दिवस में संचालित किया जाए। साथ ही सहायक यंत्रियों को अपूर्ण गौशालाओं को समय सीमा में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनपद सीईओ परियोजना अधिकारी एवं सहायक मनरेगा, सहायक यंत्री, अति. कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत उपस्थित थे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here