
नौगांव। खंगार क्षत्रिय समाज सेवा विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह खंगार के संरक्षण में, राष्ट्रीय महासचिव एवं जिले के प्रभारी ऐडवोकेट लोकेंद्र सिंह परिहार ओरछा जिला निवाड़ी, छतरपुर जिले के वरिष्ठ जनों की अनुशंसा, जिले के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह (कल्ली राय) ,प्रदेश संगठन प्रभारी विजय सिंह (शिक्षक),युवा जिला अध्यक्ष पत्रकार कुलदीप सिंह राय के द्वारा समाज की बैठक का आयोजन 13 अक्टूबर को बलभद्र पुस्तकालय नौगांव में किया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष कल्ली राय ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी समय में होने वाले समाज का दशहरा मिलन एवं परिवार मिलन समारोह है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह खंगार स्वयं पधारेंगे, वरिष्ठ जनों ने विचार विमर्श कर सभी की सहमति से 27 अक्टूबर को दशहरा मिलन समारोह नातीराजा पैलेस धोर्रा मंदिर के पास नौगांव निर्धारित किया गया। बैठक के संबंध में सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग भी दिया गया








