Home डेली न्यूज़ कलेक्टर, एसपी की उपस्थिति में हुई स्वतंत्रता दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल

कलेक्टर, एसपी की उपस्थिति में हुई स्वतंत्रता दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल

86
0
Jeevan Ayurveda

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

छतरपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पुलिस लाइन परिसर में राष्ट्रीय सलामी, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, इसके लिए पुलिस परेड ग्राउंड में रिहर्सल भी निरंतर की जा रही थी। मंगलवार को पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल संपन्न हुआ। सर्वप्रथम ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय सलामी हुई। कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा फाइनल परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया गया। परेड निरीक्षण उपरांत पृथक-पृथक प्लाटून का भी निरीक्षण किया गया, हर्ष हायरिंग हुई।स्वतंत्रता दिवस परेड में सम्मिलित पुलिस परेड प्लाटून का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। स्वतंत्रता दिवस परेड पुलिस प्लाटून बैंड की धुन में सम्पन्न हुई, तत्पश्चात विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र छात्राओं द्वारा वाद्य यंत्र, संगीत, नृत्य एवं नाटक के माध्यम से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी कर प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा परेड कमांडर, समस्त प्लाटून कमांडरों एवं परेड में उपस्थित बल को निर्धारित साफ गणवेश, पंक्तिबद्ध मार्च, कमांड व हर्ष फायरिंग हेतु दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही जिला दंडाधिकारी छतरपुर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण परिसर का निरीक्षण करते हुए परिसर में व्यवस्थाओं हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर यातायात व्यवस्था बाधित न हो इस हेतु भी यातायात प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस परेड की परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र छतरपुर पूर्णिमा मिश्रा तथा सेकंड इन परेड कमांडर सूबेदार प्रभा सिलावट के कमांडिंग नेतृत्व में जिला पुलिस बल छतरपुर, विशेष सशस्त्र बल कंपनी 29वीं बटालियन दतिया, पुलिस बैंड प्लाटून, नगर सैनिक बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, स्काउट सहित विभिन्न प्लाटून द्वारा परेड मार्च रिहर्सल संपन्न हुआ। स्वतंत्रता दिवस परेड रिहर्सल पर अपर कलेक्टर छतरपुर मिलिंद नागदेव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम एवं संबंधित सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here