Home डेली न्यूज़ गहोई महोत्सव के दूसरे दिन हुई महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिताएं

गहोई महोत्सव के दूसरे दिन हुई महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिताएं

29
0
Jeevan Ayurveda

गहोई महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं और बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। शहर की गल्ला मंडी स्थित गहोई धाम में चल रहे कार्यक्रमों का आज सांस्कृतिक निशा के साथ समापन होगा।गहोई समाज के मीडिया प्रभारी रोहित गुप्ता लाला ने बताया कि रविवार को शोभायात्रा, सहभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गहोई महोत्सव का आगाज हुआ था। आयोजन के दूसरे दिन समाज की महिलाओं के बीच फूलों की रंगोली प्रतियोगिता, सुखमय जीवन के लिए धन की आवश्यकता विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता, कंचा रेस, बुंदेली भाषा में तू-तू, मैं-मैं प्रतियोगिता और बच्चों के बीच बूगी-बूगी प्रतियोगिता हुई। उन्होंने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन दोपहर 12 बजे से कलश सज्जा, फैंसी ड्रेस, कपल डांस और एक मिनिट प्रतियोगिताएं होंगी और सांस्कृतिक निशा के साथ आयोजन विराम होगा। सोमवार को संपन्न हुई प्रतियोगिताओं के दौरान गहोई महिला मंडल की अध्यक्ष रश्मि रूसिया, किरण बृजपुरिया सहित समाज की महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर सुमति प्रकाश जैन और हिन्दी विभाग के नंदकिशोर पटेल मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here