Home डेली न्यूज़ प्राचीन अखाड़े में हुआ दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

प्राचीन अखाड़े में हुआ दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नागपंचमी के अवसर पर शहर के हनुमान टौरिया मंदिर में स्थित करीब 300 वर्ष पुराने अखाड़े में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई छोटे-बड़े पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच दिखाए। उल्लेखनीय है कि हनुमान टौरिया में गत करीब 65 वर्षों से हर साल नागपंचमी पर यह आयोजन होता आ रहा है।समाजसेवी गिरजा पाटकर ने बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी राजू महाराज ने हनुमान जी का पूजन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, साथ ही पहलवानों का तिलक किया गया। हनुमान टौरिया अखाड़े का कई जिलों में प्रतिनिधित्व करने वाले स्वामी पटवा पहलवान के द्वारा अखाड़े में उतरे पहलवानों के बीच कुश्ती कराई गई। तमाम छोटे-बड़े पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच दिखाते हुए एक-दूसरे को पटखनी दी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को अंत में पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर रामस्वरूप बरसैंया, लालजी पाटकर, मनीष वर्मा, मनोज सोनी, पप्पू माली, संतोष नामदेव, लल्लन घोष, अर्जुन पाटकर, विनोद नामदेव आदि मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here