Home डेली न्यूज़ एमसीबीयू  में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली रैली

एमसीबीयू  में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली रैली

48
0
Jeevan Ayurveda

नुक्कड़ नाटक के जरिए  शत प्रतिशत मतदान का किया आह्वान
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार तथा विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. शुभा तिवारी एवं कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता रैली तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
मीडिया संयोजक डा एसपी जैन एवं सदस्य श्रीमती पूजा तिवारी ने बताया कि  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा 24 अप्रैल 2024 को मतदाता जागरूकता रैली तथा नाटक नुक्कड़ का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक में एनएसएस स्वयंसेवक रीना, मनीषा, अंकिता, प्रभा, लक्ष्मी, कुमकुम, नाजिया, सोनाली, पूजा, जयप्रकाश, सत्यम, सोविंद्र, दीपक टीवी, सुमित तथा अनेक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नुक्कड़ नाटक में आगामी 26 अप्रेल को होने वाले चुनाव में मतदान जरूर करने का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने लोगों को मतदान के महत्व को समझाते हुए 26 अप्रैल को सभी काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करने की अपील की। इस  आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद कुमार पांडे, डॉ. गुरु ओम मनु, डॉ. कमलेश चौरसिया, डॉ. निकिता यादव, डॉ. बी डी नामदेव एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक अजय कुशवाहा उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here