Home डेली न्यूज़ नगर परिषद कार्यालय भवन को जर्जर घोषित कराने विधायक प्रतिनिधि ने लिखा...

नगर परिषद कार्यालय भवन को जर्जर घोषित कराने विधायक प्रतिनिधि ने लिखा पत्र

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर परिषद सटई के कार्यालय भवन को जर्जर घोषित कराने के लिए विधायक प्रतिनिधि निरंकार पाठक ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि सटई नगर परिषद की पुरानी बिल्डिंग करीब 40 से 50 वर्ष पुरानी है और जर्जर अवस्था में है। भवन के बगल में प्राथमिक विद्यालय हैं, जिसके चलते विद्यालय के बच्चे इस जर्जर भवन के आसपास खेलते रहते हैं। भवन कमजोर और पुराना हो जाने के कारण कभी भी धराशायी हो सकता है। श्री पाठक ने भवन का परीक्षण करवाकर इसे जर्जर घोषित करने और ध्वस्त कराने का आग्रह किया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here