Home डेली न्यूज़ रिश्वत लेने के बाद भी पटवारी ने नहीं किया सीमांकन

रिश्वत लेने के बाद भी पटवारी ने नहीं किया सीमांकन

44
0
Jeevan Ayurveda

पीडि़त किसान ने जनसुनवाई में की शिकायत
छतरपुर। तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बारी के एक किसान ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देते हुए हल्का पटवारी पर रिश्वत लेने के बाद भी सीमांकन न करने के आरोप लगाए हैं। कलेक्टर को शिकायती आवेदन देकर किसान ने पटवारी से रिश्वत की रकम वापिस दिलाने और जमीन का सीमांकन कराने की मांग की है।
बारी निवासी किसान पप्पू कुशवाहा ने बताया कि गांव में मौजूद उसके स्वामित्व की भूमि का सीमांकन कराने के लिए उसने हल्का पटवारी अखिलेश पटेल से आग्रह किया था, जिस पर पटवारी अखिलेश पटेल ने उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। उसने किसी तरह 8 हजार रुपए एकत्रित कर पटवारी को बतौर रिश्वत दे भी दिए थे लेकिन इसके बाद भी पटवारी द्वारा उसकी भूमि का सीमांकन नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर को आवेदन देकर पप्पू कुशवाहा ने पटवारी को दिए गए पैसे वापिस दिलाने और उसकी भूमि का सीमांकन कराने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here