Home डेली न्यूज़ अच्छी बारिश, सुख-शांति और समृद्धि के लिए निकली पदयात्रा

अच्छी बारिश, सुख-शांति और समृद्धि के लिए निकली पदयात्रा

44
0
Jeevan Ayurveda

धर्मप्रेमियों के साथ कूडऩताल धाम रवाना हुए पुष्पेन्द्र कुशवाहा

छतरपुर। कांग्रेस के युवा नेता और वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र कुशवाहा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष सावन के पवित्र माह में धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। पुष्पेन्द्र कुशवाहा अच्छी बारिश और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि के लिए हर वर्ष सावन के माह में धार्मिक आयोजन करते हैं, उसी क्रम में इस वर्ष वे छतरपुर से क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर कूडऩताल धाम तक पदयात्रा, मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ और प्रसाद वितरण करवा रहे हैं। शनिवार को सुबह साढ़े 8 बजे पुष्पेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में शहर भर के धर्मप्रेमी हनुमान टौरिया के पीछे पठापुर रोड स्थित पुरुषोत्तम मंडपम के सामने राम-जानकी मंदिर में एकत्रित हुए और यहां से सभी कूडऩताल धाम के लिए पैदल रवाना हुए। यह धार्मिक पद यात्रा गाजे-बाजे और डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों के साथ शहर के बस स्टैण्ड, चौक बाजार, छत्रसाल मार्ग से देरी रोड होते हुए कूडऩताल धाम रवाना हुई। पदयात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष और युवा शामिल थे, जिनका जगह-जगह स्वागत किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here