Home डेली न्यूज़ 41 साल की सेवा के बाद शिक्षक हुए सेवानिवृत्त

41 साल की सेवा के बाद शिक्षक हुए सेवानिवृत्त

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। एमएलबी संकुल अंतर्गत आने वाले ग्राम कतरवारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक ब्रजेश त्रिपाठी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 41 वर्ष शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं। सेवानिवृत्ति पर उन्हें विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।जानकारी के मुताबिक 41 वर्ष पूर्व 1983 में सहायक शिक्षक ब्रजेश त्रिपाठी ने शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। समय गुजरता गया और उनके सेवानिवृत्त होने का अवसर आया। 41 साल बाद उन्हें सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। कतरवारा के माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में आसपास के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों ने श्री त्रिपाठी के बारे में अपने उद्गार व्यक्त किए। बेहद सरल एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने वाले श्री त्रिपाठी ने कहा कि अध्यापन करने के दौरान पता ही नहीं चला कि वे 41 वर्ष शिक्षा विभाग को दे सके हैं। इस मौके पर कतरवारा के प्रधानाध्यापक भैयाराजा बुन्देला, सावंत सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, देवेन्द्र सिंह सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here