Home डेली न्यूज़ राजीनामा नहीं किया तो जान से मारने की धमकी, युवक ने एसपी...

राजीनामा नहीं किया तो जान से मारने की धमकी, युवक ने एसपी से की शिकायत

85
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम उर्दमऊ के रहने वाले व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए बताया कि आरोपी द्वारा पुराने मामले में उस पर राजीनामा का जबरन दबाव बनाया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने आए उर्दमऊ निवासी कैलाश शिवहरे तनय कमलापत शिवहरे ने बताया कि गढ़ीमलहरा थाने में आरोपी अंकित दीक्षित तनय रज्जू दीक्षित पर धारा 296, 115(2), 324(2), 351(2) बीएनएस के अपराध में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीडि़त के परिजनों को राजीनामा के लिए डराया, धमकाया जा रहा है। पीडि़त ने बताया कि प्रकरण में जो भी गवाह हैं उन्हें भी गवाही न देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीडि़त ने कहा कि यदि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गयी तो वह गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। आरोपी के विरूद्ध प्रकरण में सीसीटीव्ही कैमरे में कैद घटना के अनुसार प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। आरोपी ने पीडि़त के घर में घुसकर मारपीट की है और उसे बचाने आए अमित शिवहरे के ऊपर घर में रखा डीजल डाल दिया था। पीडि़त ने एसपी से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here