Home डेली न्यूज़ अज्ञात कारणों से नाबालिग किशोरी ने लगाई फांसी, मौत

अज्ञात कारणों से नाबालिग किशोरी ने लगाई फांसी, मौत

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गंगायच में रविवार को एक नाबालिग किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।गंगायच निवासी छन्नू लाल कुशवाहा ने बताया कि उसकी 4 संतानें हैं, जिनमें सबसे छोटी पुत्री पूजा उम्र 16 वर्ष ने रविवार को खेत पर लगे पेड़ से फांसी लगा ली। जैसे ही छन्नू लाल को इसकी जानकारी मिली वैसे ही उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और घटना स्थल पर पहुंचा। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूजा के शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। रविवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पूजा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी पड़ताल अभी की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here