Home डेली न्यूज़ दबंगों के आतंक से परेशान है परिवार, मां-बेटे के साथ की मारपीट

दबंगों के आतंक से परेशान है परिवार, मां-बेटे के साथ की मारपीट

52
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर पुलिस पर लगे सुनवाई न करने के आरोप, एसपी से की शिकायत

छतरपुर। बिजावर थाना अंतर्गत आने वाली खैरा चौकी क्षेत्र के ग्राम एरोरा निवासी दुबे परिवार ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि वे गांव के दबंग परिवार की प्रताडऩा से परेशान हैं। पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर पिछले दिनों दबंग परिवार ने न सिर्फ मां-बेटे के साथ मारपीट की बल्कि घर के बाहर खड़े उनके ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यह भी आरोप हैं कि मामले की शिकायत किए जाने के बावजूद बिजावर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है।ग्राम एरोरा निवासी मीना दुबे ने बताया कि करीब 5 माह पूर्व गांव के उमेश दुबे से उसके परिवार का विवाद हुआ था, तभी से उमेश लगातार उसके परिवार को मारने की धमकी दे रहा है। इसकी शिकायत बिजावर थाने में की गई थी लेकिन आरोपी की पहुंच के चलते बिजावर पुलिस ने 294, 506 जैसी मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर शिकायतकर्ता को भगा दिया था। मीना के मुताबिक गत 7 जुलाई की रात करीब 8 बजे उमेश दुबे ने उसके पुत्र मोहित के ऊपर हमला कर दिया। जब मीना अपने बेटे को बचाने गई तो उमेश ने उसके साथ भी मारपीट की। मीना ने तुरंत बिजावर थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने उमेश के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध तो पंजीबद्ध किया लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई। मीना के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जब वह वापिस अपने घर पहुंची तो रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच उमेश और उसके परिजन चंद्रकिशोर, अन्जू, अन्नू आदि ने घर के बाहर रखे ट्रैक्टर में तोड़-फोड़ कर दी। मीना का आरोप है कि जब ट्रैक्टर में तोड़-फोड़ किए जाने की शिकायत करने के लिए उसका देवर किशनलाल बिजावर थाना गया तो इस बार पुलिस ने शिकायत नहीं ली, उल्टा उसे डांटकर भगा लिया। मीना ने बताया कि मुख्य आरोपी उमेश दुबे के ऊपर पूर्व में कई संगीन अपराध दर्ज हैं इसके बाद भी पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण मीना और उसका परिवार दहशत में हैं। एसपी को आवेदन देकर मीना दुबे ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here