Home डेली न्यूज़ गौशाला में गौवंश को दिया जा रहा खराब चारा-भूसा

गौशाला में गौवंश को दिया जा रहा खराब चारा-भूसा

47
0
Jeevan Ayurveda

गढ़ीमलहरा। प्रदेश सरकार भले ही गौवंश के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही हो लेकिन धरातल पर सरकार के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। मामला नौगांव जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मलका का है जहां की गौशाला में रहने वाले गौवंश को गुणवत्ताहीन चारा-भूसा दिए जाने के आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआत से ही गौशाला का संचालन ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत कर ठेकेदार द्वारा गौशाला संचालन हेतु मिलने वाली राशि को ठिकाने लगाया जा रहा है। भरपेट भोजन न मिलने के कारण गौवंश किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here