Home डेली न्यूज़ फुटबालर पिता के बेटे चैतन्य मिश्रा का राष्ट्रीय बॉलीबाल चैंपियनशिप में चयन

फुटबालर पिता के बेटे चैतन्य मिश्रा का राष्ट्रीय बॉलीबाल चैंपियनशिप में चयन

105
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के प्रख्यात फुटबालर भारत भूषण मिश्रा ‘गुड्डूÓ के होनहार बेटे चैतन्य भूषण मिश्रा का बॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2024 के लिए चयन हुआ है। भारत शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के अधीन इंडियन गेम्स एंड स्पोर्ट फेडरेशन के द्वारा चैतन्य मिश्रा का बॉलीबॉल टीम में चयन किया गया है। फेडरेशन द्वारा अगस्त माह में नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन इंदौर में होने जा रहा है जिसमें चैतन्य शानदार खेल का प्रदर्शन कर छतरपुर का नाम रोशन करेंगे। शहर के नया पन्ना नाका स्थित कमला कॉलोनी निवासी चैतन्य भूषण मिश्रा के पिता भारत भूषण मिश्रा लगभग दो दशक तक बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी रहे हैं। वे न सिर्फ खेल शिक्षक रहे बल्कि उन्होंने शासकीय शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर में लंबे समय तक सेवाएं दी हैं। अभी पिछले माह ही भारत भूषण मिश्रा सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके प्रतिभावान बेटे एवं युवा खिलाड़ी चैतन्य भूषण की इस उपलब्धि पर परिजनों एवं खिलाडिय़ों ने शुभकामनाएं दीं हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here