
छतरपुर। जिले के गुलगंज कस्बे में रहने वाली एक महिला को बीती रात सोते वक्त जहरीले सर्प ने डस लिया था। परिजन उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल लाए थे लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। गुरूवार को महिला का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुलगंज निवासी बृजेश खंगार की 28 वर्षीय पत्नी यशोदा रोज की तरह घर में सो रही थी। रात के वक्त एक जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। यशोदा की चीख सुनकर घर के अन्य लोग जागे और उसे तत्काल जिला अस्प्ताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरु किया। गुरूवार की सुबह इलाज के दौरान यशोदा की मौत हो गई। मौत की पुष्टि होने के बाद यशोदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।









