छतरपुर। वनडे महिला विश्व कप में भारतीय टीम की खिताबी भिड़ंत साउथ अफ्रीका के साथ हुई। इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत की कामना को लेकर संकट मोचन धनुषधारी मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया। स्थानीय खेलप्रेमियों और समाजसेवियों ने टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रार्थना की। संकट मोचन धनुषधारी मंदिर में आयोजित इस हवन पूजन में समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल और अभिलाष मिश्रा ने बताया कि आज के मुकाबले में छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली बेटी क्रांति गौड़ भी खेलेगी। उन्होंने बताया कि हवन-पूजन के साथ उन्होंने क्रांति गौड़ सहित पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन की कामना भगवान से की है। समाजसेवियों ने कहा कि यह पूजन न केवल टीम की जीत के लिए बल्कि क्रांति को प्रोत्साहित करने के लिए भी है। दौरान मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और जीत की मनोकामना की।









