Home डेली न्यूज़ एंबुलेंस संचालक के समर्थन में उतरे कांग्रेसी

एंबुलेंस संचालक के समर्थन में उतरे कांग्रेसी

100
0
Jeevan Ayurveda

आपराधिक प्रकरण में झूठे फंसाए गए एंबुलेंस मालिक का नाम अलग करने की मांग

छतरपुर। थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत बीते रोज निजी एंबुलेंस चालकों के बीच हुए विवाद में एक एंबुलेंस चालक ने दूसरे एंबुलेंस चालक सहित उसके मालिक पर भी मामला दर्ज कराया है। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए एंबुलेंस मालिक को मामले में झूठा फंसाए जाने की बात कहकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।एसपी को आवेदन देते हुए कांग्रेसी नेता दिलीप क्षत्रिय ने बताया कि नईम खान उर्फ मोनू डाकखाना चौराहा छतरपुर का मूल निवासी है जहां वह परिवार सहित रहता है नईम के पास निजी एंबुलेंस है जिससे ड्राईवर राशिद खान मरीजों को लाने-ले जाने का काम करता है। दिनांक 22 जून 24 को रात 11 बजे नईम खान की एंबुलेंस के चालक राशिद का किसी बात को लेकर दूसरी एम्बुलेंस के ड्राईवर केशव पटेल से विवाद हो गया था जिसकी रिपोर्ट केशव पटेल द्वारा थाना कोतवाली में की गई है। उक्त घटना के समय नईम खान उर्फ मोनू मौका स्थल पर नही था फिर भी उसका नाम केशव पटेल द्वारा झूठा लेख कराया गया है। पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच करने और निर्दोष नईम खान का नाम रिपोर्ट से पृथक करने की मांग की गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here